फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मंदिर से डेढ़ लाख के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में चोरों ने शनिवार की रात प्राचीन काली मंदिर को निशाना बनाते हुए डेढ़ लाख के आभूषण और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। एक बंद पड़े घर का ताला तोड़कर शुक्रवार की रात आभूषण चुरा लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जमानिया : रेवतीपुर थानाक्षेत्र के डेढ़गावां स्थित प्राचीन काली मंदिर के मुख्य दरवाजे को तोड़कर चोर गर्भगृह में घुस गए। चोरों ने मां काली और माता दुर्गा की मूर्तियों से सोने की दो नथिया, सोने के दो मांगटीके सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। साथ ही मंदिर परिसर में लगे इन्वर्टर, बैटरी और साउंड मशीन उड़ा दिया। दूसरे दिन पूजा-पाठ करने पहुंचे श्रद्धालुओं को घटना की जानकारी हुई। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पूछताछ में जुटी रही। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
औड़िहार : जौनपुर गांव निवासी संजय विश्वकर्मा परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। घर बंद कर वह मुंबई गए थे। चोरों ने घर से सोने के गहने सिकड़ी, अंगूठी, मांगटीका व कान के आभूषण और 10 हजार के कपड़े, बर्तन आदि पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार को घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने संजय विश्वकर्मा को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें