फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लाखों के गहने और 30 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
चिलार गांव​ स्थित मकान में चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा समान व टूटी आलमारी। संवाद
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के चिलार गांव में शनिवार की रात चोर एक मकान में दीवार फांदकर घुस गए। चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी व बक्से से 30 हजार रुपये और लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार एक शादी समारोह में शादियाबाद थाना के दयालपुर गया था। रविवार की सुबह जब पीड़ित परिवार घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फाॅरेंसिक टीम छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि चिलार गांव निवासी विनोद कुमार कन्नौजिया ने तहरीर देकर जानकारी दी कि शनिवार की शाम पूरे परिवार के साथ घर में ताला बंद करके शादियाबाद थाना के दयालपुर स्थित रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। दूसरे दिन सुबह करीब 7 बजे जब घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर रखे अलमारी व बक्सा सोने के आभूषण एक मंगलसूत्र, दो सोने का हार, तीन झुमका, एक सोने की लरिया, एक सोने की चेन, दो कान की टप्स, मांगटिका, नथिया, दो बाली, 16 पीस सोने की अंगूठी, पायल चांदी की चांदी सहित करीब 25 लाख रुपये का आभूषण गायब था। यहीं नहीं चोरों ने 30 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित विनोद कुमार कन्नौजिया की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
नकदी और आभूषण चोरी
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर में शनिवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर 70 हजार रुपये और व लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि दाउदपुर गांव निवासी मुन्नी देवी ने तहरीर देकर जानकारी दी कि रात में परिवार के सदस्य सो रहे थे, तभी चोर घर में घुस गए। पीड़िता ने बताया कि जब सुबह परिजनों की नींद टूटी तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ है। चोरों ने कान का झुमका, नथिया, चार अंगूठी, तीन लॉकेट, बड़ा व छोटा मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल, सोने की दो चेन और करीब 70 हजार नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता ने घटना की जानकारी डॉयल 112 नंबर पर सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दस दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के बरही गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए करीब एक लाख से अधिक रुपये व लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया था। घटना के 10 दिन बाद भी पुलिस अबतक आरोपियों को गिरफ्तार करना तो दूर चिह्नित भी नहीं कर सकी है। ऐसे में पीड़ित परिजन न्याय के लिए स्थानीय थाने के अलावा उच्चाधिकारियों का चक्कर काटने को विवश हैं।


बरही गांव निवासी सेना के जवान प्रमोद कुमार ने बताया कि बीते 16 अप्रैल की रात चोरों ने घर से लाखों के आभूषण और 50 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया था। यहीं नहीं चाचा कैलाश यादव के घर को निशाना बनाते हुए 55 हजार रुपये और लाखों रुपये के आभूषण उड़ा दिए थे। प्राथमिकी दर्ज हैं, लेकिन अबतक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाते हुए घटना का पर्दाफाश कर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। मरदह थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें