फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर आभूषणों की हुई जमकर खरीदारी, 30 फीसदी बढ़ा कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी को लेकर काफी रूझान देखने को मिली। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से देर शाम तक सराफा दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। कोरोना के दो साल के प्रभाव के बाद बाजार में लोगों की चहल-पहल देखकर कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। सराफा कारोबारियों का कहना है कि त्योहार पर 30 फीसदी बढ़कर कोराबार हुआ है। लोग इस बार बढ़-चढ़कर खरीदारी कर रहे हैं। इससे पूरे जनपद में साढ़े तीन करोड़ का कारोबार रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कारोबारियों ने बताया कि मंगलवार को सोने और चांदी के दाम में भी गिरावट दर्ज हुई। लागातार तीन दिनों से सोने और चांदी के दामों में कुछ न कुछ गिरावट हुई है। जिससे आभूषणों की खरीदारी के प्रति लोगों का रूझान साफ देखने को मिला। इसका असर आभूषणों की खरीदारी को लेकर भी दिखा। सिर्फ एक दिन में सोने में औसतन 1000 रुपये और चांदी में औसतन 1200 रुपये की गिरावट हुुई। इससे सोना 53200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 64800 प्रति किलोग्राम की दर से बिका। वहीं लगन की वजह से शादी-ब्याह वाले घरों में भी मौके पर खूब खरीद हुई। इसके साथ ही मिलने वाले आकर्षक ऑफरों का लोगों ने लाभ उठाया ।
शहर के कारोबारियों का कहना है कि हर तरह से आभूषण यहां बिके। जिसमें भारी और हल्के आभूषण सभी थे। इस बार कारोबार करीब 3.50 करोड़ का होने की उम्मीद है। जो पिछले सालों की तुलना में बेहतर रहेगा। इस बार खरीदारी के प्रति लोगों में उत्साह लौटता हुआ दिखा। वहीं, मुहम्मदाबाद क्षेत्र के कारोबारियों ने बताया कि अक्षय तृतीया पर दान-पुण्य भी लोग करते हैं। इस लिहाज से त्योहार पर विशेष तौर पर हल्के आभूषण ज्यादा बिके। जिसमें अंगूठी, झुमका आदि आइटम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें