फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पोखरी की भूमि से जेसीबी लगा हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासिमाबाद। उच्च न्यायालय के आदेश पर तहसील प्रशासन ने मंगलवार को सोनबरस गांव स्थित पोखरी की भूमि पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से लोगों में खलबली मची हुई है।
पोखरी की भूमि पर पांच दशक से भी अधिक समय से लोग पक्का मकान और दुकान बना कर रह रहे हैं। पोखरी की भूमि पर हुए अतिक्रमण खाली कराने के लिए सोनबरसा निवासी जयराम यादव ने उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर आराजी को खाली कराने का निवेदन किया था। इसी क्रम में उच्च न्यायालय ने 12 जुलाई 2023 को तहसील प्रशासन से रिपोर्ट तलब किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तहसील प्रशासन हरकत में आया। तहसीलदार जया सिंह के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम अतिक्रमण किए गए स्थान पर पहुंची और चार लोगों के मकान को आंशिक रूप से तोड़कर कर्रवाई को समाप्त कर दिया गया। इस अतिक्रमण में छह अन्य लोग अभी बच गए हैं । ये लोग जिलाधिकारी के न्यायालय में अपील दायर कर न्याय करने की गुहार लगाएं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें