फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कार की चपेट में आकर साइकिल सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद कुछ दूर आगे जाकर कार डिवाइडर से जा टकराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जंगीपुर। थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर मंगलवार की सुबह एक कार की चपेट में आकर साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस छानबीन करने में जुट गई।
शेखपुर गांव निवासी रामकृत राम (58) खेत की सिंचाई के लिए सुबह घर से साइकिल से जा रहे थे। वह वाराणसी से गोरखपुर फोरलेन पर स्थित हृदयपुर के पास पहुंचे ही थे कि वाराणसी के तरफ से तेज रफ्तार में आ रही कार ने चपेट में लिया। इससे साइकिल सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक कार लेकर भागने लगा। लेकिन कुछ दूर ही आगे जाकर कार डिवाइडर से जा टकराई, जिससे गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
साथ ही कार चालक देवरिया जनपद के चौराचौरी निवासी संतोष सिंह और कार सवार गोरखपुर जनपद के कैंट थाना के दाऊदपुर काली मंदिर निवासी राहुल सिंह, विलेंद्रपुर निवासी मनोज कुमार सिंह और बिछिया निवासी अरुण कुमार को पकड़कर थाने लाकर विधिक कारवाई में जुट गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भतीजे सूबेदार राम की तहरीर पर कार चालक सहित अन्य के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें