फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर बच्चों ने चाचा नेहरू को किया याद

Sat, 14 Nov 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर जिले के विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं में बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन


शाहफैज पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर निदेशक डा. नदीम अदहमी ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का महत्व बताया। बच्चों ने कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कालेज में बाल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य सिस्टर अल्फोंसा ने पुरस्कृत किया। सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल में भी बाल दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।

 अवध पब्लिक स्कूल में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने मनमोहक रूप धारण किए। प्रतियोगिता में अव्वल ऐश्वर्या सिह, कोमल, निखिल, जान्हवी, अंकिता सेन आदि को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य किरण सिंह ने पं. नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। अरोरा फाउंडेशन की ओर रौजा स्थित मलिन बस्ती बच्चों को नि:शुल्क कापी, किताब, पेन का वितरण किया गया। जीसी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक जीसी ने चौधरी पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। स्कालर्स एकडेमी में बाल दिवस उल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन


बच्चों ने स्वच्छता मिशन के तहत स्कूल परिसर, कक्षा और आसपास की सफाई कर पर्यावरण सुरक्षा और प्रदूषण से पृथ्वी को सुरक्षित रखने का निवेदन किया। एकेडमी के चेयरमैन सरोजेश सिंह ने पं. नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। मौके पर सौरभ सिंह, शिखर सिंह मौजूूद रहे। शहर के श्रीराम नगर कॉलोनी स्थित होली क्रास कान्वेंट स्कूल में बाल मेले का उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष बीडी पांडेय ने किया। बच्चों की तरफ से आकर्षक स्टाल लगाए गए थे।


सैदपुर संवाददाता के अनुसार टाउन नेशनल इंटर कालेज में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक समिति के जिलाध्यक्ष विनोद पांडेय ने कहा कि नवीन भारत के निर्माता पंडित नेहरू ने जीवन भर देश के विकास के लिए कार्य किया। छात्र-छात्राओं ने आर्कषक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वेद इंटरनेशनल स्कूल बासूपुर में बाल दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रबंधक पंकज श्रीवास्तव ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं में पुरस्कार वितरित किया।


एमएफडी टफ स्कूल इंग्लिश स्कूल में बाल दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। इसके अलावा ज्ञान भारती हाईस्कूल सैदपुर, दी बीएस यादव शिक्षण संस्थान तुलसीपुर, विश्राम हाई स्कूल औड़िहार, सफल चिल्ड्रेन स्कूल तथा सनफ्लावर स्कूल में बाल दिवस मनाया गया। श्री ब्रम्हदेव सुदेश्वरी इंटर कालेज में बाल दिवस पर पं. जवाहर लाल नेहरू को याद किया गया। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार गंगापुर मठिया गांव के श्री मां शारदा उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान खेलकूद आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि भासपा युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष मनभाऊ राजभर ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। जनपुष्प कोचिंग सेंटर नोनहरा में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। चिन्मय एकेडमी में बाल दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें