फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान जवान की मौत

Tue, 22 May 2018 11:13 PM IST
गाजीपुर
विज्ञापन
मां धनपाती देवी व पिता रामप्रसाद को संभालते लोग।
विज्ञापन
जम्मू में तैनात दिलदारनगर निवासी सेना के जवान की चार दिन पूर्व इलाज के दौरान आर्मी अस्पताल में मौत हो गई थी। मंगलवार को जवान का शव घर पहुंचते ही  कोहराम मच गया। परिवार के लोग  जवान के शव का अंतिम संस्कार जमानिया गंगा घाट पर किए। पूरे गांव में मंगलवार को मातम छाया रहा। जवान की मौत से लोग दुखी थे।
विज्ञापन


स्थानीय गांव निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर रामप्रसाद सिंह यादव के दूसरे बेटे पिंटू सिंह यादव (38) वर्ष 2001 में सेना में भर्ती हुए थे। बीते 20 अप्रैल को वह छुट्टी लेकर घर आए। बीते 27 अप्रैल को अपने ससुराल में आयोजित एक शादी समारोह में सम्मिलित होने के बाद 10 मई को जम्मू आर्मी कैंप के लिए रवाना हो गए थे।

एकाएक 18 मई को आर्मी कैंप में उनकी तबीयत खराब हो गई। इस पर सेना के जवान उन्हें इलाज के लिए आर्मी अस्पताल में भर्ती कराए। इसके बाद बीते 19 मई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के पिता राम प्रसाद सिंह जम्मू पहुंच गए।
विज्ञापन


जम्मू से सुबह करीब 10 बजे शव लेकर दिलदारनगर गांव स्थित घर पहुंचे। जवान का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृत जवान की मां धनपति देवी अपने पुत्र के शव से लिपट कर रो-रो कर बेसुध हो जा रही थी। तो पत्नी नीलम देवी अपने पति के शव से लिपट कर रोते-रोते गिर जा रही थी।

ग्रामीण किसी तरह परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे हुए थे। परिजनों को बिलखता देख ग्रामी भ्ाी गमगीन हो जा रहे थे। मृत जवान के एक पुत्र राहुल (नौ) और एक पुत्री गुनगुन (पांच) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें