सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह में ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह ने बृहस्पतिवार को जन औषधि केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. रविरंजन ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से नागरिकों को सस्ती दर पर उच्च गुणवत्ता वाली सभी आवश्यक जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। यह केंद्र अस्पताल के खुलने के समय पूरे दिन खुला रहेगा जिससे आम जन को इसका लाभ मिल सकेगा। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रवीण पटवा, रविप्रताप सिंह, कृष्णा गुप्ता, प्रेमप्रकाश राय, डाॅ. सर्वेश उपस्थित रहे। संवाद