फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया जाम

Sat, 10 Jun 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर
विज्ञापन
भीमापार में सड़क जाम करते ग्रामीण।
विज्ञापन
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गांव के पास बीते नौ जून को दुर्जनपुर भीमापार निवासी राजेंद्र राम की गोली मारकर हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को सैदपुर-बहरियाबाद मार्ग स्थित जोगीबीर बाबा मंदिर के पास जाम लगाया। नाराज ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी और परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे थे। जानकारी  पर पहुंचीं एसडीएम के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।    
विज्ञापन

  
चार घंटे तक लगे जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मालूम हो कि बीते नौ जून को राजेंद्र राम सुबह अपने गांव से साइकिल से औड़िहार जा रहे थे। नेवादा गांव के पास नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने सैदपुर-बहरियाबाद मार्ग पर जोगी बीरबाबा मंदिर के पास सड़क को जाम कर दी।

जाम लगा रहे ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी एवं परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा की मांग कर रहे थे। पुलिस ने ग्रामीणों को  समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने और वह उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम सरिता यादव ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें