फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पौन घंटे जाम

विज्ञापन
महराजगंज रेलवे क्रासिंग पर लगा भीषण जाम। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला मुख्यालय से दस किमी दूर महराजगंज रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की दोपहर पौन घंटे तक जाम लगा रहा। रेल पटरी की मरम्मत के चलते जाम की स्थिति बनी। ऐसे में वाराणसी से गाजीपुर की तरफ आने वाले छोटे वाहनों ने वैकल्पिक मार्गों का सहारा लिया तो वहीं बड़े वाहन क्रासिंग खुलने का इंतजार करते रहे। जाम के चलते क्रासिंग की दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रहीं। इन दिनों नंदगंज से गाजीपुर के बीच रेलवे लाइन पर दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। हालांकि अब यह कार्य अंतिम चरण में हैं। इसके लिए रेलवे रेल पटरी की मरम्मत के साथ क्रासिंग एवं सिग्नल का कार्य भी करा रहा है। शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे से कर्मचारी महराजगंज रेलवे क्रासिंग पर पटरी की मरम्मत करते रहे। ऐसे में पौन घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। व्यवस्था के लिए रेलवे सुरक्षा बल के जवान तैनात रहे। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद क्रासिंग खोली गई। इसके बाद रेलवे पुलिस की मदद से जाम समाप्त कराया गया। उधर जाम लगने से लोगों को घंटों परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें