फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिहीन ले रहे किसान सम्मान निधि का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में भूमिहीन किसानों के ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ का लाभ लेने का मामला प्रकाश में आया है। ऐसे में प्रशासन की ओर से जब भौतिक सत्यापन किया गया तो मामला खुला। 42 ऐसे किसान सम्मान निधि का लाभ लेते मिले जिनके पास भूमि है ही नहीं। जिला कृषि अधिकारी की ओर से ऐसे लोगों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही मामले की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय टीम ने जांच शुरू कर दी है। किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ का लाभ उन तक पहुंचाया जा रहा है। जनपद के जखनियां तहसील अंतर्गत धामूपुर गांव के कुछ ग्रामीणों ने दो माह पूर्व जिलाधिकारी एमपी सिंह को शिकायती पत्र देकर अपात्रों द्वारा किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लिए जाने की शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने कृषि विभाग के अधिकारियों को जांच कर पूरी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। विभाग ने सम्मान निधि पाने वाले किसानों का भौतिक सत्यापन शुरू कराया। जांच पूरी होने के बाद कुल 42 किसान ऐसे पाए गए, जो पात्र न होते हुए भी योजना का लाभ ले रहे हैं। धोखा देकर भूमिहीन किसानों द्वारा सम्मान निधि का लाभ लेने के मामले में कुछ दिन पहले जिलाधिकारी एमपी सिंह ने समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों से पूछताछ की थी। इसके बाद इस प्रकरण में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश के बाद कृषि विभाग के अधिकारी हरकत में आए और आनन फानन में अपात्र किसानों की सूची तैयार कर 42 किसानों को नोटिस जारी किया। उनसे एक सप्ताह के भीतर जवाब एवं साक्ष्य के साथ प्रस्तुत होने को कहा गया है। उधर नोटिस मिलते ही अपात्र किसानों में खलबली मची हुई है। जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि अपात्र 42 किसानों को नोटिस भेजा गया है। तीन सदस्यीय टीम पूरे प्रकरण की जांच करेगी। आने वाले दिनों में निधि पाने वाले पात्र किसानों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा और गलत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें