फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा, ठंड व लगन की वजह से लगा जाम, घंटों फंसे रहे बाराती

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पर जाम से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। शादी-विवाह और लगन तेज होने से प्रमुख मार्गों पर दबाव काफी बढ़ा हुआ है। बुधवार की रात दर्जनों बराती, बैंड बाजा पार्टी और दूल्हे की गाड़ियां नगर और सैदपुर में घंटों फंसी रहीं। जबकि सर्द हवा और कोहरे की वजह से भी सड़क यातायात काफी प्रभावित रहा। ऐसे में लोग समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। यह दशा नगर सहित ग्रामीणांचलों में देखने को मिला। लोग सुबह से देर रात तक जाम की समस्या से जूझते रहे। शहर में जगह-जगह बरात निकलने औरसड़कों पर नाज-गाना होने से भी घंटों आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर बुधवार की रात दर्जनों शादियां हुईं। रौजा तिराहे से लेकर, ओवरब्रिज, विशेश्वरगंज, सकलेनाबाद, लंका से लेकर भूतहिया टांड तक पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। ठंड और कोहरे की वजह से कहीं बरात पहले पहुंची, तो दूल्हा बाद में पहुंचा, कहीं दूल्हा और बराती दोनों समय से पहुंचे, तो बैंड पार्टी जाम में फंसी रही। इतना ही नहीं घना कोहरे की वजह से कई जगह बराती रास्ता तक भटक गए। उन्हें पहुंचने में आधी रात हो गई। ऐसे में मेहमानों खाना खाकर जा चुके थे। लेकिन घराती उनका इंतजार करते रहे। उधर सड़क पर वाहनों के बढ़े दबाव एवं जाम को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु करने में मुख्य चौराहों पर तथा जाम स्थल पर पुलिस तैनात रही। कईं घंटे तक जाम में फंसने के बाद वाहनों को निकालने में पुलिस कर्मी भी असहाय नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें