फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 18 करोड़ से जखनिया-फद्दोपुर मार्ग का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ को जोड़ने वाले जखनिया- फद्दोपुर मार्ग का जल्द ही कायाकल्प होने वाला है। करीब नौ किमी इस सड़क की मरम्मत पर 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

टू लेन की इस सड़क के बनने से करीब 35 गांवों के करीब 40 हजार से अधिक लोग लाभांवित होंगे। ऐसे में सैदपुर होते हुए वाराणसी तो चिरईयाकोट तक लोग आसानी से आवागमन कर सकेंगे।
पीडब्ल्यूडी एक्सईएन बीएल गौतम ने बताया कि मनिहारी से जखनिया 14 किमी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। करीब 31.62 करोड़ से इस मार्ग को बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में इस मार्ग से सटे गांवों के अलावा प्रतिदिन जखनिया तहसील आवागमन करने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। जबकि नौ किमी के जखनिया से फद्दोपुर मार्ग निर्माण के प्रस्ताव पर भी शासन की मुहर लग चुकी है।
करीब 18 करोड़ रुपये से टू- लेन का निर्माण होना है। यह मार्ग आजमगढ़ के चिरईयाकोट और सैदपुर में जाकर मिल जाती है। इसकी धनराशि अवमुक्त होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
इस मार्ग के निर्माण से नौ किमी के दायरे में आने वाले करीब 30 से 35 गांव के लोग तो लाभांवित होंगे ही, वहीं प्रतिदिन आजमगढ़ और वाराणसी तक की यात्रा करने वालों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस मार्ग के निर्माण का कार्य भी अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। जखनिया से फद्दोपुर होते वाहन आसानी से आजमगढ़ और सैदपुर होते हुए वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें