फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जयवीर सिंह अध्यक्ष तो विजय कृष्ण बने मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। को-ऑपरेटिव बैंक इम्प्लाइल यूनियन यूनिट गाजीपुर की बैठक रविवार को जिला सहकारी बैंक लिमिटे़ड के सभागार में हुई। इस मौके पर जयवीर सिंह को अध्यक्ष और विजय कृष्ण मंत्री को चुना गया। चुनाव अधिकारी प्रदेश के सहायक महामंत्री नायब सिंह और पर्यवेक्षक के रूप में मंडलीय मंत्री वाराणसी मंडल आनंद कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में गाजीपुर यूनिट की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति चुनाव हुआ, जिसमें जयवीर सिंह को अध्यक्ष और माधुरी आनंद व संजय कुमार सिंह उपाध्यक्ष चुना गया। जबकि विजय कृष्ण मंत्री, संदीप कुमार,शरद चंद्र द्विवेदी सहायक मंत्री, प्रवीण कुमार शशि संगठन मंत्री चुने गए। इसी तरह त्रियोगी नारायण चतुर्वेदी कोषाध्यक्ष, विवेक सिंह आय-व्यय निरीक्षण चुने गए। इसके अलावा राकेश कुमार, संतोष कुमार वर्मा, विजय शंकर राव, शिल्पिका शाह व अभिषेक श्रीवास्तव कार्यकारिणी के सदस्य निर्वाचित हुए। प्रांतीय प्रतिनिधित्व दिग्विजय सिंह यादव, आनंद कुमार त्रिपाठी, रानू अग्रवाल, रसीदुल हसन व श्री संदीप कुमार चुने गए और आनंद कुमार त्रिपाठी को संगठन का संरक्षक बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें