फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों में नकदी समेत लाखों के सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के वेद बिहारी पोखरा स्थित दो किराना की दुकानों को चोरों ने सोमवार को निशाना बनाया। छत पर लगे सीमेंट की सीट तोड़कर चोर अंदर घुसे और 57 हजार नकदी के साथ लाखों रुपये मूल्य के सामान लेकर चंपत हो गए। दुकानदारों की तहरीर पर पुलिस छानबीन कर रही है। खजुहां निवासी मुनीब राम एवं विजय चौरसिया की वेद बिहारी पोखरा पर किराना की दुकान है। दोनों दुकान आपस में सटी हुई है। सोमवार की शाम मुनीब राम एवं विजय चौरसिया अपनी अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। मंगलवार की सुबह सात बजे जब उन्होंने दुकान खोली तो पता चला है कि दुकान के ऊपर लगे सीमेंट की सीट को तोड़कर चोरी हुई है। मुनीब राम की दुकान के काउंटर में रखा 45 हजार के साथ करीब 50 हजार मूल्य के काजू, बादाम, किशमिश, रिफाइंड और तेल चुरा ले गए। वहीं विजय चौरसिया की दुकान के काउंटर में रखा सात हजार नकद के साथ 50 हजार के सामान ले गए। दोनों दुकान मालिकों ने अलग-अलग तहरीर देकर पुलिस को अवगत कराया है। चोरी से वेद विहारी पोखरा के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि चोरी हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें