फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ स्थानों पर लगेंगे रेडीमेड टायलेट

Wed, 27 Apr 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
निरीक्षण करते राजस्वकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के प्रयास से शहर में रेडीमेड टायलेट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। टायलेट की स्थापना के लिए प्रशासन की ओर से नौ स्थानों का चयन किया गया है। मंगलवार को राज्यमंत्री के प्रथम निजी सहायक एवं राजस्व कर्मियों ने संबंधित स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


रेल राज्यमंत्री की तरफ से शहर में कई कार्य कराए जा रहे हैं। लोगों की समस्या को देखते हुए उनकी तरफ से रेडीमेड टायलेट उपलब्ध कराया गया है। इन टायलेट को रखने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा प्रकाश के निर्देश पर लेखपाल हरिहर सिंह, अनिल चौबे ने राज्यमंत्री के प्रथम निजी सहायक सिद्धार्थ राय के साथ संबंधित जगहों का निरीक्षण किया। श्री राय ने बताया कि टायलेट स्थापित करने के लिए नौ स्थानों को चिन्हित किया गया है। इसमें आमघाट सहकारी कालोनी स्थित गांधी पार्क, लंका बस स्टैंड, लंका स्थित डा. अंबेडकर पार्क, पीरनगर, विकास भवन चौराहा, पीजी कालेज के साथ नई एवं पुरानी सब्जी मंडी के पास रेडीमेड टायलेट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें