फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध में बाधा बनने पर हुई थी गजाधर की हत्या

Thu, 08 Oct 2015 11:37 PM IST
संवाददाता/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के अन्हारीपुर में बीते शनिवार की रात पंपिंग सेट पर सोए गजाधर पासवान की धारदार हथियार की गई हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक अन्हारीपुर के ही अंगद पासवान को मुंबई
विज्ञापन


में गिरफ्तार किया। उसे रिमांड में लेकर पूछताछ की तो हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई। उसकी निशानदेही पर भौजाई माया देवी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि अवैध

संबंध में बाधा बनने पर दोनों ने सुनियोजित तरीके से गजाधर की हत्या की थी।
अन्हारीपुर गांव निवासी गजाधर पासवान बीते शनिवार की रात अपने पंपिंग सेट पर सोया था। रविवार को तड़के जब

गांव के लोग उधर से गुजरे तो गजाधर पासवान को मृत पाया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गजाधर के शव को कब्जे में ले लिया था। मृतक के छोटे भाई तारकेश्वर ने अपनी पत्नी माया और चचेरे भाई अंगद के खिलाफ
विज्ञापन


हत्या व हत्या की साजिश का नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। सर्विलांस से मोबाइल ट्रेस करने पर पता चला कि आरोपी अंगद पासवान मुंबई में है। पुलिस मुंबई रवाना हो गई और मुंबई के

सायम थाने की पुलिस के सहयोग से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वहां अदालत में आरोपी को पेश किया गया जहां से सुहवल पुलिस आरोपी अंगद को रिमांड पर लेकर बुधवार को सुहवल आई। आरोपी अंगद को लेकर पुलिस

घटना स्थल पर पहुंची जहां खेत में छिपा कर रखी गई हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मृतक की भवह माया देवी पत्नी तारकेश्वर को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट

की अदालत में पेश किया गया। अदालत  दोनों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
सुहवल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि अंगद और माया के बीच चल रहे प्रेम संबंध में गजाधर बाधक

बन रहा था। दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी जिसके तहत गजाधर की हत्या की गई। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर दोनों के  खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें