केलही गांव स्थित सीतादास आश्रम में पूजन करते महंत बिहारी दास। संवाद
मरदह। केलही गांव स्थित सीतादास आश्रम पर शनिवार को भजन कीर्तन और प्रवचन का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद श्रद्धालुओं को महंत बिहारी दास ने गुरू कृपा का महत्व बताया।
महंत ने कहा कि गुरु की कृपा के अभाव में कुछ भी संभव नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक गुरु रखना चाहिए, तभी उनकी जीवन रूपी नइया भवसागर के पार लगेगी।
गुरु की कृपा के बिना भगवान की प्राप्ति असंभव है। जिनके दर्शन मात्र से मन प्रसन्न होता है। संवाद