फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसर के अंदर उननिबंधक कार्यालय खुलना संभव नहीं

विज्ञापन
कासिमाबाद तहसील में निबन्धक कार्यालय के लिए परिसर में भवनों का निरीक्षण करते एआईजी स्टांप प्रे? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
कासिमाबाद। एआईजी स्टांप प्रेमप्रकाश नायक ने शनिवार को तहसील पहुंच कर निबंधक कार्यालय के लिए परिसर में उपलब्ध भवन का निरीक्षण किया। वहीं अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसील के उच्चाधिकारियों ने जिला प्रशासन को परिसर के अंदर उपलब्ध भवन को पहले ही कंडम दिखाकर निबंधक कार्यालय को तहसील परिसर से बाहर खुलवाने की संस्तुति की है। मालूम हो कि तहसील के लिए उप निबंधक कार्यालय की जब से मंजूरी मिली है तभी से तहसील के बार के दोनों संगठनों की तरफ से तहसील परिसर में उपलब्ध भवनों में से किसी एक में उप निबंधक कार्यालय खुलवाने की मांग की जा रही है। इधर तहसील के उच्चाधिकारियों ने तहसील परिसर में उप निबंधक कार्यालय के लिए परिसर के अंदर उपलब्ध भवनों को कंडम दिखाकर बाहर खुलवाने की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दिया है। इसे लेकर अधिवक्ता पिछले दो अगस्त से ही न्यायालयों का बहिष्कार कर रहे हैं। एआईजी स्टांप ने बताया कि परिसर के अंदर उपलब्ध भवन जर्जर है और यहां के अधिकारियों द्वारा कंडम दिखा दिया गया है। बताया कि परिसर के अंदर उप निबंधक कार्यालय खुलवाना संभव नहीं दिख रहा है। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील परिसर में भवन उपलब्ध है लेकिन तहसील के उच्चाधिकारी तहसील के अंदर कार्यालय खुलवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। यही कारण है कि अधिवक्ता आंदोलन के लिए बाध्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें