फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ एवं स्वच्छ माहौल का होना जरूरी: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बुधवार को परिसर में बने नवनिर्मित थानाध्यक्ष के कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर एसपी ने कहा कि दुखी पीड़ित और परेशान लोग थाने में आते हैं। उन फरियादियों के साथ पुलिस के बेहतर व्यवहार और कार्य करने के लिए स्वस्थ एवं स्वच्छ माहौल का होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था सुदृढ़ और पुलिसिंग सही होने से जिले में बाहर प्रदेशों के इन्वेस्टर्स आएंगे। जिले और क्षेत्र के साथ आप सब का भरपूर विकास होगा। जिले भर के थानों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने कहा कि पुलिस का लोगों से मित्रवत व्यवहार और लोगों के सहयोग से इस प्रकार की सुंदरीकरण का पहल करना निश्चित रुप से सराहनीय कार्य है।
सीसीटीएनएस कार्यालय के उच्चीकृत नए कार्यालय का फीता काटकर कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया। पुलिस अधिकारियों ने बैरक, किचन, पार्किंग स्थल और महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। इस मौके पर गोपीनाथ चौबे, सीओ सैदपुर हितेंद्र कृष्ण, पूर्व प्रमुख रमाशंकर सिंह, संजीव पांडेय, कमलेश सिंह, संतोष चौहान, हरिनाथ पाल, तेजबहादुर सिंह, लालबहादुर यादव, अनिकेत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें