फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पूजा समितियों के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन लेना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नवरात्र में स्थापित होने वाले दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा और बिजली की उपलब्धता को लेकर निगम ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। बिजली निगम ने दुर्गा पूजा समितियों से अस्थायी बिजली कनेक्शन लेने की अपील की है। बिना कनेक्शन लिए पंडाल में बिजली का प्रयोग विद्युत चोरी मानी जाएगी। पकड़े जाने पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

पूजा पंडाल के लिए ऑनलाइन आवेदन कर श्रद्धालु अस्थायी बिजली कनेक्शन आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। एक किलोवाट के कनेक्शन पर निगम 450 रुपये शुल्क देना होगा। साथ ही अस्थायी कनेक्शन के लिए धरोहर राशि भी जमा करनी होगी।
शारदीय नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर से होगी। जिलेभर में मां दुर्गा के 446 पूजा पंडाल सजाए जाएंगे। जबकि शहर में 15 से 20 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं रखीं जाएंगी। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि पूजा समितियां बिजली के प्रयोग के लिए ऑनलाइन आवेदन कर अस्थायी कनेक्शन लें। उन्होंने हाईटेंशन लाइनों व ट्रांसफॉर्मरों के समीप पूजा पंडाल नहीं लगाने की अपील श्रद्धालुओं से है। शहर में नवरात्र की तैयारियां की देखते हुए पेड़ों की छंटाई ,तारों व ट्रांसफाॅर्मरों को दुरुस्त किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें