फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम आइसोलेट मरीजों पर रैपिड रिस्पांस टीम की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। संक्रमण की दूसरी लहर ने जिले को पेट में ले लिया है। ऐसे में होम आइसोलेट संक्रमित मरीजों की देखभाल के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 69 रैपिड रिस्पांस टीम गठित की गई है। वहीं, सीएमओ कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से एक-एक मरीज को फोन कर उनसे बात की जा रही है। ग्रामीण स्तर पर तैनात सर्विलांस टीम के सदस्यों की ओर से दवा उपलब्ध कराने के साथ एहतियात बरतने को कहा जा रहा है। इसके अलावा आइसोलेशन एप के जरिए भी मेडिकल टीम निगरानी में जुटी है। बीते वर्ष पांच मार्च से लेकर अब तक 377208 ने अपनी जांच कराई। इसमें 145994 ने आरटीपीसीआर, 228469 एंटीजन एवं 2745 लोगों की जांच ट्रूनैट के माध्यम से हुई। इसमें 373185 लोगों की रिपोर्ट आई, जिसमें 359372 की रिपोर्ट निगेटिव, जबकि 13 हजार 813 कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्थिति यह है कि एक सप्ताह में 4888 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वर्तमान समय में चार हजार 886 कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट हैं। होम आइसोलेट मरीजों की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 69 रेपिड रिस्पांस टीम गठित की गई है। टीम मेंएक डाक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक एएनएम और एक पैरामेडिकल स्टाफ है। संक्रमितों की सूची जारी होते ही जहां सीएमओ कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम सक्रिय हो जाता है। वहीं ग्रामीण एवं नगर स्तर पर तैनात निगरानी समिति द्वारा उनकी मानीटरिंग कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाती है। एसीएमओ डा. पीके कुशवाहा ने बताया कि होम आइसोलेट मरीजों की देखभाल के लिए रेैपिड रिस्पांस टीम, निगरानी टीम एवं सर्विलांस टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें