फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों को आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत बृहस्पतिवार को मतदान कराया जाएगा। मतदान के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां संबंधित स्थानों से मतदान स्थलों के लिए रवाना होंगी। एक पोलिंग पार्टी में चार मतदान कार्मिक शामिल हैं। मतदान कार्मिकों की रवानगी के दौरान संबंधित स्थलों पर गहमा-गहमी रहेगी। 29 अप्रैल को होने वाले मतदान को संपन्न कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले के 16 विकास खंडों के 29 लाख 16 हजार 435 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन विकासखंडों में 4654 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इतनी ही पोलिंग पार्टियां भी बनाई गई है। एक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी सहित चार मतदान कर्मी हैं। बुधवार को सभी पोलिंग पार्टियां रवानगी स्थलों से पोलिंग बूथों के लिए रवाना होंगी। सुहवल : रेवतीपुर की गदाधर श्लोक महाविद्यालय, जमानिया : ब्लाक की पोलिंग पार्टी हेतिमपुर गांव स्थित महिला महाविद्यालय, मुहम्मदाबाद : शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय, कासिमाबाद : ब्लाक की पोलिंग पार्टी सनेहुआ स्थित गोपीनाथ फार्मेसी कालेज, सादात : मतदान कार्मिक बापू महाविद्यालय तथा मौधा : सैदपुर ब्लाक की पोलिंग पार्टियां दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय से मतपेटी तथा मतदान सामग्री संग बूथों के लिए रवाना होगी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के चलते सभी संबंधित स्थानों पर काफी गहमा-गहमी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें