फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर प्रांतों से आने वाले होंगे आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोरोना संक्रमण के पुन: फैलाव को देखते हुए गैरप्रांत से आने वाले लोगों को आइसोलेट किए जानकी तैयारी की जा रही है। तसहील स्तर पर बनाए जा रहे इन आइसोलेट सेंटर में उनकी जांच करने के बाद ही उन्जें गंतव्य को जाने की अनुमति दी जाएगी। संक्रमण की तीव्रता पहले से भी अधिक तेज है। इसको ध्यान में रखते हुए तहसील प्रशासन विद्यालय को चयनित कर उसे आइसोलेशन सेंटर बनाने में जुट गया है। तहसीलदार घनश्याम ने बताया कि जिले में अन्य प्रांतो से आए लोगों को रोकने के लिए हेतिमपुर गांव स्थित एसएसदेव पब्लिक स्कूल का चयन किया गया है और उसे आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है जहां बाहर से आए लोगों की जांच की जाएगी और उन्हें रोका जाएगा। गांव में निगरानी समिति भी सक्रिय है, जो लगातार बाहर से आए लोगों के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है। कोई भी अपने घरों में बाहर से आए लोगों को बिना सूचना न रखें। अगर ऐसा पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अन्य प्रदेशों से आए लोगों की सूचना तहसील स्तर पर दें अथवा गांव की निगरानी समिति के अध्यक्ष को दें, जिससे संक्रमण को गांव स्तर पर फैलने से रोका जा सके। बताया कि वर्तमान समय में एक सेंटर बनाया गया है जरूरत पड़ने पर और सेंटर बनाए जाएंगे। उन्होंने ने लोगों से तेजी से फैल रहे संक्रमण को देखते हुए एहतियात बरतने और गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें