फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार से सटा टेंट, अफरा-तफरी

विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेवराई में नामांकन के दौरान तेज हवा से उखड़ कर बिजली के तार से सटा टेंट। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सेवराई। नामांकन के दौरान उस वक्त अफरातफरी मच गई जब तेज हवा के झोंके से गेट पर बने कोविड-19 हेल्प डेस्क के टेंट से हाईटेंशन तार सट गया। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारी एवं सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए। दोपहर करीब दो बजे तेज हवा के चलते हेल्प डेस्क का टेंट उड़ गया और जाकर ऊपर से गुजरे हाईटेंशन के तार में फंस गया। इससे शॉर्ट-सर्किट से चिंगारी निकलने लगी। अफरातफरी के बीच सभी स्वास्थ्य एवं पुलिस कर्मी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर बाद ही हाईटेंशन तार टूट कर जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद बारा चौकी इंचार्ज केपी सिंह ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी स्वास्थ्य और पुलिस कर्मी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें