फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान में बिना मास्क लगाए 65 का चालान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन प्रक्रिया शुरु कराई गई। पुलिस ने मास्क न पहन कर सड़क से गुजरने वालों के साथ ही बिना मास्क के नामांकन करने आए कुल 65 लोगों का चालान किया। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि कोविड महामारी फिर एक बार पैर पसार रही है जिसको ध्यान में रखकर कड़ाई बरती जा रही है। बिना मास्क के सड़क पर किसी को चलने नहीं दिया जाएगा और जो पकड़ा जाएगा उससे जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि पहली बार पकड़े जाने पर एक हजार तथा दूसरी बार पकड़े जाने पर दस हजार का चालान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी को भी शासन के निर्देशों की अवहेलना नहीं करने दी जाएगी। बताया कि आज करीब 65 लोगों से जुर्माना वसूला गया है जो बिना मास्क के वाहन चला रहे थे या सड़क पर घूम रहे थे। कुछ लोग बिना मास्क के तफरी कर रहे थे, उन्हें भी चिन्हित कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई। इस महामारी से बचना है तो घर पर सतर्क रहे और मास्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें