सुहवल। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बुधवार को पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। प्रमुख मार्गों पर दो पहिया, चार पहिया सहित बिना हेलमेट बिना नंबर के वाहनों की चेकिंग की गई। 82 वाहनों की चेकिंग में 12 वाहनों का ई चालान किया गया। साथ ही शराब के ठेकों के पास खुले में शराब पी रहे 10 लोगों का चालान भी किया गया। पुलिस ने कालूपुर, मेदनीपुर, ढढनी, मलसा और सुहवल आदि प्रमुख जगहों पर सघन अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालक दूसरे सुरक्षित मार्गों की तलाश में चेकिंग के समाप्त होने तक इंतजार करते रहे। पुलिस ने इस दौरान लोगों से आह्वान किया कि नियमों का सख्ती से पालन करने के साथ ही चेहरे पर मास्क लगाएं। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राहक केंद्र के संचालकों के आवागमन के समय को ध्यान में रखकर चेकिंग अभियान को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक रखा गया। जो आगे भी जारी रहेगा।