फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो वायरल करने वाले को किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार। सैदपुर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह जोगीबीर तिराहा के पास से एक युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

सैदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभारी श्याम जी यादव ने बताया कि भीमापार पुलिस चौकी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बीते दिनों तहरीर दिया था। तहरीर में उसने आरोप लगाया था कि गांव के ही एक युवक ने मेरी पुत्री का अश्लील वीडियो बना लिया था। बाद में उसे वायरल कर दिया। इसके चलते उसकी और बेटी की बदनामी हो रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी गई थी। इसी क्रम में सुबह करीब छह बजे मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक को जोगीबीर तिराहा के पास गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार जैनपुर गांव निवासी अखिलेश अवस्थी का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें