फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजी बाॅयोलाजी, गणित की जांच अभी नहीं हुई शुरू

Thu, 31 Mar 2016 11:55 PM IST
गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दो दिन में जिले में बनाए गए सभी छह केन्द्रों पर 55 हजार से ज्यादा कापियों की जांच की जा चुकी है। इसमें शहीद स्मारक इंटर कालेज में सबसे अधिक कापियों का मूल्यांकन किया गया है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा जिले में 18 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च को संपन्न हो गई। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से जिले में बनाए गए सभी छह केन्द्रों पर शुरू हुआ। पहले दिन कम उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। गुरुवार को दूसरे दिन मूल्यांकन के काम में तेजी आई।

मूल्यांकन के दौरान कापियों की रैंडम चेकिंग के लिए प्रत्येक केन्द्र पर बनाए गए दस्तों की     तरफ से भी कापियों की जांच की गई। कुछ केन्द्रों पर एजी बायोलाजी एवं एजी गणित की कापियों की जांच के लिए परीक्षक उपलब्ध नहीं रहे। इस कारण दूसरे दिन भी इन कापियों का मूल्यांकन नहीं हो सका। जिससे देर होने की संभावना हो सकती है।
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक ह्रदयराम आजाद ने बताया कि अब तक 55 हजार दो सौ से अधिक कापियां जांची जा चुकी है। इसमें राजकीय सिटी इंटर कालेज में 12 हजार, राजकीय बालिका इंटर कालेज में 10 हजार, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज में 4568, इंटर कालेज मुहम्मदाबाद में 4035, शिवपूजन इंटर कालेज मलसा में 7250 तथा शहीद स्मारक इंटर कालेज में सर्वाधिक 15845 कापियों का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें