फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में चेतना इंटर में पूजा ने लहराया परचम

Mon, 18 May 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे रविवार को घोषित कर दिए गए। बोर्ड  परीक्षा में जिले में हाईस्कूल के 90 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट के 77.5 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। हाई स्कूल और इंटर में सैदपुर के होलीपुर स्थित मूलचंद यादव इंटर कालेज की छात्राओं का दबदबा रहा।
विज्ञापन


 हाईस्कूल में इस स्कूल की चेतना यादव ने 93.1 और इंटरमीडिएट में पूजा मौर्य ने 95.6 फीसदी अंक पाकर सफलता का परचम लहराया है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषरद की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा इस वर्ष कुछ पहले 19 फरवरी से शुरू हुई थी। 23 मार्च तक चली दोनों परीक्षाओं में हाई स्कूल में 108885 तथा इंटरमीडिएट में 97088 सहित 2 लाख 5 हजार से अधिक परीक्षार्थी बैठे थे। 

परीक्षा जल्द शुरू होने से परिणाम भी जल्द आने की उम्मीद थी। रविवार दिन में करीब 1 बजे बोर्ड की ओर से दोनों कक्षाओं के पहली बार एक साथ नतीजे घोषित किए गए। हाईस्कूल में चेतना यादव के अलावा सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्राओं में मूलचंद यादव इंटर कालेज होलीपुर की सुषमा यादव 90.1, किरन यादव 90, गोल्डी यादव 89.1, लूदर्स कान्वेंट कालिका इंटर कालेज की प्रेरणा मौर्य 91, आफरीन नाज 90.3, पंडित मदन मोहन मालीव इंटर कालेज की पूजा कुशवाहा 90.5, प्रियंका कुशवाहा 90.1, शालिनी सिंह 89.8, को तृप्ती जायसवाल 88.5 फीसदी अंक मिले।
विज्ञापन



 इसी तरह श्री अलगू यादव इंटर कालेज बरेंदा में विनय यादव 91.5, मुहम्मद कमालुद्दीन 91, श्वेता यादव 89.5, जितेन्द्र यादव, सौरभ गुप्त और शैलेन्द्र यादव को 89, रामप्रसाद कुशवाहा इंटर कालेज की काजल गुप्त 88.5, अनुपम 88.16, लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कालेज की आरजू श्रीवास्तव, अदिति विश्वकर्मा 89, काजल गुप्त 88.5, विनीता 88.3, नवयुवक स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज के जयप्रताप सिंह गौतम 87.33, मूलचंद यादव इंटर कालेज की कालेज जायसवाल को 91.8 प्रतिशत अंक मिले।


इसी प्रकार इंटरमीडिएट  में मूलचंद इंटर कालेज की पूजा मौर्य के अलावा कंचन यादव 94.3, प्रीति यादव 93.4, छाया यादव, आभा यादव 92, अंकिता यादव 91.5, स्वर्ण शिखा 90.6, रामप्रसाद कुशवाहा इंटर कालेज की हेमलता कुशवाहा 90.6, प्रीति कुशवाहा 90.2, प्रिया जैसल 89.2, तब्शुम बानो 87.2 लूदर्स कान्वेंट  बालिका इंटर कालेज की कंचन मौर्य 88.6, मनोव्वरखातून 88.2, नंदनी बिंद 88, जयप्रकाश यादव को 91.8, श्री अलगू यादव इंटर कालेज के प्रदीप यादव 90.4, प्रियंका यादव 89, विकास भारती 88.6, शिवांगी सिंह 87.8, अभिषेक पांडेय 87.4 फीसदी अंक मिले। इसके अलावा लालचंद इंटर कालेज की रीना मद्धेशिया ने 93.6, पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज के मुंचकूंद 94.2, अतुलेश राय 92.2, प्रीतम 92.2, प्रवीण यादव 92, दयानंद राय 92.6 तथा मुनीब यादव को 92 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें