फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएड अनुदेशकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 26 Oct 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीपीएड अनुदेशकों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर शहर के तहसील स्कूल परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि उन्हें सामान्य शिक्षक का दर्जा दिया जाए। वह एक प्रशिक्षित शिक्षक हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें समान कार्य के आधार पर समान वेतन दिया जाए। अगर उनके अधिकारों का हनन हुआ तो वह चुप नहीं बैठेंगे। अपने हितों की रक्षा के लिए सड़क पर उतरने का काम करेंगे। कहा कि हमें प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र तथा

भत्ता देय हो। दूरी होने के कारण बीपीएड अनुदेशकों ने अपने-अपने विकासखंड पर प्रशिक्षण करने की मांग की। प्रदर्शन के समय पंकज दुबे, कमलेश यादव, अनिल यादव, धर्मेन्द्र यादव, संतोष, किरन यादव, अश्विनी सिंह, अर्चना, प्रेमलता,
विज्ञापन


हेमलता, सुमन, अच्युतानंद, चंदन, मिलन, संजय, अनीता सिंह, आलोक यादव, श्यामसुंदर, पंचम, लल्लन यादव एवं उमेश यादव उपस्थित थे। अध्यक्षता जितेन्द्र कुमार तथा संचालन ओमप्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें