फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज का सबसे निचला और संसाधन विहीन समुदाय आज खुशहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से समाज का सबसे निचला एवं संसाधन विहीन समुदाय आज खुशहाल एवं प्रसन्न है। उक्त बातें भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय गौड़ ने बृहस्पतिवार को पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में कही। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में इन जातियों से संबंधित सारी योजनाएं कागजों पर धरी की धरी रह जाती थी और पैसे उतर जाते थे लेकिन भाजपा सरकार ने जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर इसे सार्थक किया है। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण काल के दौरान किसी भी जीवन को अन्न की कोई कमी नहीं हुई है और सरकार आज भी निशुल्क राशन वितरण कर रही है। समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि जनता को भ्रमित कर गुमराह करने वाले यह लोग अपने परिवार के अलावा किसी की भलाई नहीं करने वाले। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में आठ अनुसूचित जनजाति मंत्रियों को शामिल किया गया है, जो इस समाज के लोगों के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा की एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग न हो इसका ध्यान रखना चाहिए लेकिन जुर्म और अपने हक अधिकार से कभी किसी से समझौता भी नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र राय ने भी विचार व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय गौड़ को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह एवं शाल देकर सम्मानित किया। समारोह में ओमप्रकाश राम, विनोद खरवार, जितेंद्र गौड़, शैलेश राम, दीनानाथ खरवार, संतोष कश्यप, पंचदेव गौड़, गोपाल खरवार, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, नितेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालजी गोड़ एवं संचालन संतोष कश्यप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें