फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जमीन से कब्जे हटवाकर सिटी फारेस्ट बनाने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
राइफल क्लब में मंगलवार को जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक हुई। इस दौरान वित्त वर्ष 2022-23 में विभिन्न विभागों द्वारा रोपित पौधों की जीवितता प्रतिशत और वर्ष 2023-24 में वृक्षारोपण के लिए आवंटित लक्ष्य की जानकारी ली गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने इस वर्ष नगरीय क्षेत्रों एवं स्कूली बच्चों में फलदार पौधों का वितरण कर पौध रोपण कराने की बात कही। साथ ही सभी नगर पालिका एवं पंचायत क्षेत्रों में खलिहान, चारागाह, उसर, बंजर आदि ऐसे भूमि जो खतौनी में दर्ज है तथा अन्य किसी के कब्जे में है, का चिह्नांकन करते हुए कब्जा हटा कर वहां सिटी फारेस्ट बनाने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त उन्होंने पालिटेक्निक, आईटीआई, पशुपालन, मंडी एवं अन्य विभागों की खाली पड़ी जमीनों को चिह्नित कर वहां सिटी फारेस्ट लगाने का निर्देश दिया। इसके बाद गंगा समिति की बैठक में उन्होंने विभिन्न एजेंडा बिंदु पर समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

000
26 विभागों को 30.6 लाख, वन विभाग का 12 लाख पौधरोपण का लक्ष्य
गाजीपुर। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने वर्ष 2023-24 के लिए 26 विभागों के पौधरोपण का कुल 30,61,716 एवं वन विभाग द्वारा 12,00200 का लक्ष्य निर्धारित है। कुल मिलाकर वर्ष 2023-24 में कुल 42,61,916 पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने इस वर्ष नगरीय क्षेत्रों एवं स्कूली बच्चों में फलदार पौधों का वितरण कर पौधरोपण कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें