फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रेलवे प्लेटफाॅर्म पर इंडिकेशन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहां। पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने शुक्रवार को करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय, कंट्रोल रूम, आईपीएस कक्ष सहित अभिलेखों की गहन जांच की और ट्रेन संचालन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का अवलोकन किया। साथ ही स्टेशन परिसर के बाहर भी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
उन्होंने स्टेशन के मुख्य द्वार पर यात्रियों की सुविधा के लिए हैलोजन बल्ब लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा फुट ओवर ब्रिज पर सीढ़ियां लगवाने का आश्वासन दिया और पैसेंजर ट्रेनों के इंजन खड़े करने के लिए इंडिकेशन बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए। छपरा से करीमुद्दीनपुर आते समय डीआरएम गेट संख्या 23-सी पर भी रुके, जहां उन्होंने तकनीकी व सुरक्षा जांच की और गेटमैन योगेंद्र सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक अनिल राय, स्टेशन मास्टर रविंद्र सिंह, वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, मंडल इंजीनियर विनीत कुमार तथा मंडल संरक्षा अधिकारी एम. रमेश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें