फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए बंदियों की जांच एवं सेनेटाइजेशन का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कामायनी दुबे ने शुक्रवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कोविड-19 को देखते हुए नये बंदियों को पहले आइसोलेट रखने के साथ ही संदिग्ध लक्षण होने पर जांच और सैनिटाइजेशन कराने का निर्देश दिया। कारागार में बंदियों से बात की और उनकी समस्याओं का समाधान कराने का निर्देश दिया। सचिव ने जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश कारापाल को दिया ताकि बंदियों को समय से विधिक सहायता मिल सके। उन्होंने बताया कि नि:शुल्क अधिवक्ता के लिए और अन्य कोई सहायता प्राप्त करने के लिए कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में जेल अधीक्षक के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि जिला कारागार में वर्तमान समय में 1043 बंदी निरुद्ध है। इसमें 946 पुरूष, 33 महिला बंदियों के साथ कुल एक बच्चा है। 64 अल्पवयस्क है। सुबह का नाश्ता-दलिया, चाय, दोपहर को भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी, शाम का भोजन-रोटी, चावल, चना, उरद की दाल, सब्जी (आलू चौलाई, कद्दू) दिया जाता है। इस मौके पर शिव कुमार यादव, रविंद्र सिंह यादव, कमलचंद, जेल विजिटर घनश्याम लाल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें