फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत पोल को तोड़ते हुए गुमती में घुसा अनियंत्रित ओवरलोड ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के शेखनपुर गांव के पास कासिमाबाद- गाजीपुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक हाईटेंशन के दो विद्युत पोलों को तोड़ते हुए एक गुमटी में जा घुसा। संयोग रहा कि उस समय भीड़ नहीं होने से कोई हताहत नहीं हुआ। गाजीपुर की तरफ से ओवरलोड तेज रफ्तार ट्रक शेखनपुर गांव के पास बने स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित हो गया और बाएं तरफ हाईटेंशन विद्युत के दो पोलों को तोड़ते हुए एक गुमटी में जा घुसा। संयोग रहा कि सुबह में चट्टी की सभी दुकानें बंद थीं और अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि आवाज से घरों में सो रहे लोगों की नींद टूट गई और वे घटना स्थल कीतरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। गुमटी मालिक संतोष वर्मा ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान थी। ट्रक की टक्कर के कारण गुमटी को नुकसान पहुंचा है और अंदर रखे इलेक्ट्रॉनिक के अधिकांश सामान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि ब्रेकर पर अनियंत्रित हो जाने के कारण यह घटना हो गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें