फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाए की शत प्रतिशत वसूली का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। यूसुफपुर सहकारी संघ भवन में बृहस्पतिवार को सहकारिता विभाग की ब्लाक स्तरीय समीक्षा बैठक सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता गाजीपुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें सहकारी देयों की वसूली की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में मुहम्मदाबाद विकास खंड के सहकारी देयों की वसूली की समीक्षा करते हुए सहायक आयुक्त अजय पालीवाल ने वसूली की खराब स्थिति पर नाराजगी प्रकट करते हुए उपस्थित समस्त सचिवों से 30 जून 2020 तक अपनी समिति के सदस्यों पर लगे समस्त ऋणों की शत- प्रतिशत वसूली करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 30 जून तक अपने ऋणों का भुगतान करने वाले सदस्यों को ही 7.70 प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ मिलेगा और उन्हें तीन प्रतिशत ब्याज देना पड़ेगा। ऋण बकाया पड़ जाने पर उन्हें 12.70 की दर से ब्याज देना पड़ेगा। श्री पालीवाल ने समिति सचिवों को नए लेखांकन प्रणाली एवं संतुलन पत्र बनाए जाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया और कहा कि सभी लोग अपने अभिलेख प्रतिदिन लिख कर पूर्ण रखें। बैठक में सहायक विकास अधिकारी सहकारिता वीरेंद्र सिंह, शाखा प्रबंधक आनंद कुमार त्रिपाठी, अजय कुमार पांडेय, पारसनाथ, श्रीमन सिंह यादव, रघुनाथ सिंह यादव, सुधीर कुमार यादव, चंद्रकेश सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें