फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सभी औपचारिकता पूरी करते हुए पदोन्नति का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में कई वर्षों से शिक्षक-शिक्षिकाओं की पदोन्नति प्रक्रिया एक बार फिर शुरू हो गई है। अन्य सभी औपचारिकता पूरी करते हुए आठ नवंबर तक पदोन्नति का निर्देश है। वहीं, शिक्षकों में परस्पर तबादले से पहले पदोन्नति होने से इनका अपना जोड़ा टूटने का संकट भी दिख रहा है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया फरवरी माह से चल रही है। मई में वरिष्ठता सूची परीक्षण के बाद 24 जुलाई तक अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित तिथि तक कुछ जिलों ने ही वरिष्ठता सूची अपलोड की थी। शेष जिलों में प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। बाद में यह ठंडे बस्ते में चली गई। जबकि शिक्षक लगातार धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन देकर पदोन्नति प्रक्रिया पूरा करने की मांग कर रहे थे।
इस बीच में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने बीएसए को पत्र भेजकर कहा है कि वह नियमानुसार वरिष्ठता सूची तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करें। वहीं पोर्टल पर अपलोड वरिष्ठता सूची के सापेक्ष शिक्षकों की आपत्ति का निस्तारण करते हुए अंतिम वरिष्ठता सूची 30 अक्तूबर तक अपलोड करें। पात्रता सूची एवं पदोन्नति की प्रक्रिया आठ नवंबर तक हर हाल में पूरी करें। सभी बीएसए इससे संबंधित प्रमाण पत्र भी देंगे।
विज्ञापन

उधर परस्पर तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षक इससे काफी चिंतित हैं। वजह अगर परस्पर तबादले से पहले पदोन्नति हो गई तो उनके जोड़े टूट जाएंगे। इससे जिले के अंदर परस्पर तबादले से पहले पदोन्नति होने से सैकड़ों शिक्षकों की घर वापसी की उम्मीद टूट जाएगी।
विज्ञापन



बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव के निर्देशानुसार वरिष्ठता सूची तैयार कर पोर्टल पर अपलोड की जा रही है।- हेमंत राव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें