जमानिया। मुहर्रम और ताजिया जुलूस को संपन्न कराने के लिए शुक्रवार की शाम एसडीएम मनोज कुमार पाठक, सीओ अनिल कुमार, ईओ संतोष कुमार तथा एसओ राम सजन नागर ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने उन सभी निर्धारित और पारंपरिक स्थलों का बारीकी से जायजा लिया जहां ताज़िया रखी जानी है। इसके साथ ही टीम ने ताज़िया जुलूस के मार्गों का भी भ्रमण किया ताकि सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और रास्तों में आने वाले किसी भी प्रकार के अवरोध या लटकते बिजली के तारों जैसी समस्याओं को समय रहते दुरुस्त किया जा सके।