फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक विकास मंत्री आज करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना शनिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पैकेज 8 का निरीक्षण करने के साथ समीक्षा बैठक बुढ़नपुर स्थित ओरिएंटल स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के कैंप कार्यालय पर करेंगे। उनके साथ प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी तथा अपर सचिव औद्योगिक विभाग अरविंद कुमार भी मौजूद रहेंगे। वह कासिमाबाद में पौधरोपण के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।मालूम हो कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे प्रदेश के मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है। इसको विधानसभा चुनाव से पूर्व हर हाल में पूरा कर जनता के लिए समर्पित करने की योजना है। शनिवार के कार्यक्रम की तैयारियों को पूरा करने के लिए उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद राजेश कुमार गुप्ता तथा तहसीलदार कासिमाबाद विराग पांडेय अपने अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ निरीक्षण स्थल पर तैयारियों में लगे हुए थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विगत फरवरी माह में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पैकेज 8 का निरीक्षण कर चुके हैं। उस समय उन्होंने उपस्थित लोगों के बीच यह घोषणा की थी कि आगामी छह माह में इस एक्सप्रेस-वे को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें