फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर फायरिंग, बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के सिहोरी गांव में बृहस्पतिवार की देर रात हरिजन बस्ती में दुकान से गुटका लेने को लेकर दो लोगों में कहासुनी हो गई। इसमें एक पक्ष ने युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के गले को छूते हुए निकल गई। घायल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। चिलार गांव निवासी कल्लू (20) अपने मौसी के घर सिहोरी में रहता है। 10 जून को देर शाम एक पान की दुकान पर गया था। किसी बात को लेकर गांव के ही बिजेंद्र राम से उसकी कहासुनी हो गई। उसी बात को लेकर बिजेंद्र ने कल्लू के ऊपर कट्टे से फायर कर दिया। गोली चलने पर कल्लू एक तरफ झूक गया और गोली गले को छूते हुए निकल गई। गोली चलने से मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय पुलिस टीम के साथ पहुुंच गए। तब तक बिजेंद्र फरार हो गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल का उपचार नंदगंज अस्पताल में कराया गया है। घायल की तहरीर पर बिजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही वह पुलिस के शिकंजे में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें