फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों और ग्राहक सेवा केंद्रों की सुरक्षा का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को बैंकों और ग्राहक सेवा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्धों से पूछताछ करने के साथ उन्हें कड़ी हिदायत दी गई। कहा गया कि बगैर कार्य के बैंक परिसर में अगर कोई नजर आया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मॉस्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के पालन पर भी जोर दिया गया। सुहवल थाना के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को उपनिरीक्षक गोविंद मौर्या, उपनिरीक्षक त्रिवेणी प्रसाद तिवारी और उपनिरीक्षक बृजमोहन पुलिस कर्मियों के साथ थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट, गरुआ मकसूदपुर, ढढ़नी, सुहवल विभिन्न बैंक शाखाओं एवं जनसेवा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों और आपातकालीन एलार्म की जांच की गई। उपभोक्ताओं को हिदायत दी गई कि सभी कोरोना संक्रमण के संदर्भ में जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन तय करें। नियमों का पालन तय नहीं किया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें