फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने मतगणना स्थलों पर संभाला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार को विभिन्न मतगणना स्थलों पर शुरु हुई। सुबह से ही डीएम एमपी सिंह और एसपी डा. ओपी सिंह मोर्चा संभालते हुए पूरे दिन चक्रमण करते रहे। साथ ही माइक द्वारा दो गज की दूरी बनाने का निर्देश देने के साथ लापरवाही पर कार्रवाई के लिए मातहतों को निर्देशित किया। बारी-बारी से मतगणना स्थलों पर एजेंटों को भेजा जा रहा था। जबकि मतगणना स्थल के बाहर कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन भी कराया जा रहा था। डीएम एवं एसपी का काफिला सबसे पहले सदर ब्लाक के विभिन्न ग्राम पंचायतों की चल रही मतगणना का जायजा लेने संबंधित गणना स्थल पर पहुंचा। वहां एक-एक करके एजेंटों को भेजने एवं दो गज की दूरी बनाए रखने का निर्देश दोनों अधिकारियों द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा दिया जा रहा था। इसके अलावा विभिन्न ब्लाकों के मतगणना स्थला पर पहुंचकर परिसर के बाहर खड़े लोगों को तत्काल हटने के साथ दूरी बनाने को कहा। डीएम ने स्ट्रांग रूम से जा रहे मतपेटिका की जानकारी मौके पर तैनात कर्मचारी से लेने के साथ निर्देशित किया कि किसी तरह की लापरवाही अक्षम्य होगी।
विज्ञापन

आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें