फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का होता रहा खुला उल्लंघन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में सुझाई गई गाइडलाइन की धज्जियां उड़ती देखी गई। हालांकि अधिकारी चक्रमण करते रहे लेकिन वह गाइड लाइन का पालन नहीं करा सके। जिले के 16 केंद्रों पर सुबह आठ बजे से प्रारंभ होनी थी, लेकिन कर्मचारियों के समय से न आने के कारण तथा तैयारियां अधूरी होने से मतगणना अधिकांश केंद्रों पर समय से प्रारंभ नहीं हो पाई। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को जो दिशा-निर्देश जारी किया था उसका पालन किसी केंद्र पर नहीं दिखा। जिले के उच्चाधिकारी मतगणना केंद्रों का भले ही चक्रमण करते रहे, लेकिन कोरोना गाइडलाइन का पालन किसी भी केंद्र पर नहीं दिखाई दिया। हालत ऐसी रही कि मतगणना कक्षों में बनाए गए टेबुलों पर प्रत्याशी एवं उनके अभिकर्ता एक पर एक सटकर गिनती कराते दिखाई पड़े तो दूसरी तरफ मतगणना में लगे कर्मचारी भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नहीं दिखे। गिनती में लगे कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था कहीं से सोशल डिस्टेंसिंग के मानक के अनुरूप नहीं थी। मतगणना केंद्रों के बाहर जिस तरह से प्रत्याशियों के समर्थकों का हुजूम देखा गया उसको प्रशासन रोकने में पूरी तरह से नाकाम रहा। लोग अपने प्रत्याशियों की जीत हार की जानकारी लेने के लिए मतगणना केंद्रों पर जिस तरह से हुजूम के साथ देखे गए उसको देखकर कहीं से भी जारी गाइडलाइन का पालन होते नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें