फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन काउंटर का निरीक्षण किया

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद विकासखंड के परिसर में बने नामांकन काउंटर का निरीक्षण करते अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामी? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजधारी चौरसिया ने बृहस्पतिवार को खंड विकास कार्यालय में बने नामांकन काउंटर का निरीक्षण किया। नामांकन के समय सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिया। मुहम्मदाबाद खंड विकास कार्यालय के परिसर में दोपहर में पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजधारी चौरसिया ने पहले नामांकन फार्मो की बिक्री काउंटर को देखा। इस दौरान फार्म खरीदने आए लोगों से पूछताछ किया। उसके बाद उन्होंने नामांकन दाखिला के लिए बने काउंटरों का निरीक्षण किया। वहां उपस्थित अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी राजीव द्विवेदी, कोतवाल अशेषनाथ सिंह, विनय कुमार राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें