फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जली तीन झोपड़ियां, नुकसान

विज्ञापन
बिरनो थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर पोखरे के पास आग लगने से जली झोपड़ी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को आग लगने से तीन झोपड़ी और ट्रक का केबिन जलकर नष्ट हो गया। आग में झुलसकर दो बकरियों की मौत हो गई। साथ ही पांच हजार नकदी सहित घर-गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

बिरनो थाना क्षेत्र के स्थानीय मौजा स्थित पोखरे पर झोपड़ी बना कर रह रही राजी देवी की झोपड़ी में सुबह नौ बजे आग लग गई। जिसमें पांच हजार की नगदी समेत गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। नंदगंज : चालक छोटेलाल नंदगंज रेलवे गोदाम स्थित रैक पर सीमेंट की बोरी लादने के लिए ट्रक खड़ा कर खाना खाने चला गया था। दोपहर 12 बजे अचानक ट्रक के अगले हिस्से में आग लग गई। ट्रक अपने आप स्टार्ट होकर 10 मीटर आगे सामने खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराया। इससे उस ट्रक के पीछे ढाला में भी आग लग गइर्ग्। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मलसा : जमानिया कोतवाली के बेटावर खुर्द में ओमप्रकाश पासवान और जीवन पासवान की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग से गृहस्थी का सामान जल गया। साथ ही झुलसकर दो बकरियों की मौत गई। झोपड़ी में सो रही आठ वर्षीय बच्ची को बचाने में ओमप्रकाश पासवान की पत्नी विमला पासवान भी झुलस गई। उसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें