फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने शिक्षक को लगाई फटकार .

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। जिलाधिकारी मंगलाप्रसाद सिंह ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्थित नामांकन और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान भवन के एक कक्ष में जमीन पर बेतरतीब रखी पाठ्य पुस्तकों को देखकर वह बिफर पड़े। उन्होंने संबंधित शिक्षक को फटकार लगाते हुए किताबों को जल्द से जल्द सही तरीके से रखने एवं बच्चों के बीच बांटने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि शासन-प्रशासन द्वारा बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती है। नामांकन कक्ष में निरीक्षण के दौरान जमीन पर किताबों के ढेर को देखते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित को कड़ी फटकार लगाते हुए इन किताबों को जल्द से जल्द बांटने अथवा सुरक्षित और नियोजित ढंग से रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के सवाल-जवाब के दौरान एक शिक्षक नेता निरुत्तर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें