ुहम्मदाबाद ट्रामा सेंटर पर वैक्सीन समाप्त होने का लगा बैनर।
- फोटो : GHAZIPUR
मुहम्मदाबाद। स्थानीय ट्रामा सेंटर और उससे जुड़े पीएचसी पर शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन समाप्त हो जाने के कारण लोगों को वापस जाना पड़ा। कोरोना का टीकाकरण कराने के लिए ट्रामा सेंटर मुहम्मदाबाद एवं सीएचसी से जुड़े ग्रामीण पीएचसी पर दोपहर तक वैक्सीन लगाए जाने के बाद वैक्सीन समाप्त हो जाने का पोस्टर लगाकर वैक्सीनेशन सेंटर पर ताला लगा दिया गया। इससे काफी लोगों को बिना वैक्सीन लगवाए वापस जाना पड़ा। ट्रामा सेंटर मुहम्मदाबाद पर लगे बैनर पर लिखा है कि वैक्सीन समाप्त हो गई है। जब तक वैक्सीन नहीं आएगी तब तक इस सेंटर पर वैक्सीनेशन का कार्य बंद रहेगा। संवाद