फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने भोजनालय व शास्त्रागार का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में परेड की सलामी लेने के बाद पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस बीच सिपाहियों के लिए बनने वाले भोजन को चेक करने के साथ ही शास्त्रागार की भी जांच की। परिसर में साफ-सफाई रखने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। एसपी ने शस्त्रागार, जीपी स्टोर, यूपी 112 कंट्रोल रुम, परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्ड, बैरक, पुलिस कैंटीन, पुलिस अस्पताल एवं भोजनालय का निरीक्षण किया। पुलिस कैंटीन में रखे गए सामानों को देखने के साथ वहां तैनात कर्मचारियों से जानकारी भी ली। इस दौरान सीओ सिटी ओजस्वी चावला समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें