फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल खरीद सकेंगे रेमडेसिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अब जरूरत पड़ने पर निजी अस्पताल को आसानी से रेमडेसिविर इंजेक्शन मिल सकेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग में प्रति वायल 1800 रुपये जमा करना पड़ेगा। बिक्री से मिलने वाली धनराशि का 75 प्रतिशत जहां विभाग की ओर से मेडिकल कारपोरेशन को भेजा जाएगा। वहीं 25 प्रतिशत रेडक्रास सोइसाइटी में जमा किया जाएगा। कोरोना संक्रमण की दूूसरी लहर में संक्रमित गंभीर मरीजों को बचाने के लिए शासन के निर्देश पर चिकित्सक इस वैक्सीन का प्रयोग कर रहे थे। इसके प्रयोग से जहां संक्रमण को खत्म करने में काफी मदद मिल रही थी। वहीं गंभीर मरीजों को बचाने में भी यह अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही थी। अचानक संक्रमितों के आंकड़ों में इजाफा होने से इस इंजेक्शन की जिले में किल्लत हो गई। एक ऐसा समय आ गया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं मिलने से गंभीर मरीजों के उपचार में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। ऐसे में शासन ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को इंजेक्शन की जरूरत पड़ने पर उन्हें निर्धारित शुल्क लेकर इसे उपलब्ध कराया जाए। ऐसे में निर्देश मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से जरूरत पड़ने पर निजी अस्पताल प्रशासन को डॉक्टरों की सलाह पर इंजेक्शन देने का निर्णय लिया गया है। अब निजी अस्पतालों में भर्ती संक्रमितों को आसानी से रेमडेसिविर इंजेक्शन मिलेगा। वहीं निजी अस्पतालों को भी इंजेक्शन के लिए भागदौड़ करने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें